मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका की टीम ने देर रात में कांवड़ मार्ग पर लगे बड़े यूनिपोल को चिन्हित करते हुए कार्यवाह की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर नगर पालिका टीम ने चंद्रा सिनिमा के समीप लगे बड़े यूनिपोल को हटाया है। इस कांवड़ मार्ग से शिव भक्त बड़ी बड़ी कांवड़ लेकर आते है। पिछले वर्ष यहाँ पर एक बड़ी डीजे कांवड़ फस गयी थी। जिसे देखते हुए नगर पालिका टीम ने चंद्रा सिनिमा के समीप से बड़े यूनिपोल को हटाया है। कांवड़ मार्ग को दुरुस्त और सुरक्षित करने के लिए नगर पालिका के द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 104





