Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास भवन में सांप निकलने से मचा हड़कंप

विकास भवन में सांप निकलने से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी

विकास भवन में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में अचानक सांप दिखाई दिया। उस समय विकास भवन में दिशा की बैठक को लेकर तैयारियां चल रही थीं। कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही के बीच सांप दिखाई देने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए कर्मचारी सांप से बचने के लिए इधर-उधर हो गए।

सांप निकलने की सूचना मिलते ही उसे पकड़ने वाली रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के पहुंचने तक सांप भवन परिसर में ही छिप गया था। इसके बाद टीम ने आसपास के स्थानों को खंगालते हुए सांप की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम को सांप दिखाई दिया। काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। सांप पकड़े जाने के बाद विकास भवन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दिशा की बैठक को लेकर चल रही तैयारियां दोबारा शुरू हो सकीं। कर्मचारियों का कहना था कि सांप के अचानक निकलने से कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ और लोगों में भय का माहौल बन गया था। रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की। विकास भवन परिसर में सांप निकलने की घटना के बाद कर्मचारियों में दिनभर इसकी चर्चा बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल