Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 17 सितम्बर की रात्रि में होने जा रही ऐतिहासिक महापंचायत की तैयारियों का राकेश टिकैत ने लिया जायजा

17 सितम्बर की रात्रि में होने जा रही ऐतिहासिक महापंचायत की तैयारियों का राकेश टिकैत ने लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मुजफ्फरनगर में 17 सितंबर की रात जीआईसी मैदान में होने वाली ऐतिहासिक महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। साउथ की तर्ज पर पहली बार रात में होने वाली इस महापंचायत को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ जीआईसी मैदान पहुंचे और महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया। चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि महापंचायत में MSP गारंटी कानून, बिजली-पानी, गन्ने के दाम बढ़ाने और आलू किसानों को राहत देने समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि 17 सितंबर की महापंचायत मुजफ्फरनगर जिले के किसानों की होगी और इसमें जिले के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचेंगे। और अपनी ताकत दिखाएंगे।
मुजफ्फरनगर। जनपद में 17 सितंबर की रात जीआईसी मैदान में होने वाली ऐतिहासिक किसान महापंचायत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। साउथ की तर्ज पर पहली बार रात में आयोजित होने वाली इस महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत अपने दल-बल के साथ जीआईसी मैदान पहुंचे और आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरानं चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 17 सितंबर को होने वाली महापंचायत में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इनमें MSP गारंटी कानून, बिजली और पानी की समस्याएं, गन्ने के दामों में बढ़ोतरी तथा आलू किसानों को राहत जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव 500 से 600 रुपये के बीच होना चाहिए और इस मुद्दे को भी महापंचायत में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि 17 सितंबर की रात होने वाली यह बैठक एक महत्वपूर्ण शुरुआत होगी। इसके बाद किसानों के मुद्दों को लेकर 20 से 25 और बैठकें आयोजित की जाएंगी, हालांकि आगे होने वाली सभी बैठकें दिन के समय होंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जीआईसी मैदान में होने वाली महापंचायत मुजफ्फरनगर जिले के किसानों की महापंचायत होगी। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर से अब जिलेवार बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
चौधरी राकेश टिकैत के मुताबिक उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों की ओर से करीब 15 से 18 कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के तहत बुंदेलखंड और पूर्वांचल समेत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों के बीच बैठकें की जाएंगी। इन बैठकों की शुरुआत मुजफ्फरनगर से होने जा रही है।
रात में होने वाली महापंचायत को लेकर जीआईसी मैदान में मंच, किसानों के बैठने, पार्किंग और बिजली पानी की व्यवस्था वे अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल