मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के तत्वाधान मे 33/11 केवी हाइडिल सबस्टेशन बुलन्दशहर मे टी0जी0-2 एवं लाईनमैन कर्मचारियों के लिए, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, उपकेन्द्र पर कार्यो की सुरक्षित प्रक्रिया तथा विद्युत दुर्घटनाओं की रोक-थाम के लिए प्रत्येक कर्मचारी को जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ एवं प्रबन्ध निदेशक महोदय पीवीवीएनएल के निर्देशानुसार किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कर्मचारियों को विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्य करते समय, अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, विद्युत उपकरणों के रख-रखाव, सुरक्षा किट के प्रयोग तथा आपातकलीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा किट के उपयोग, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा तथा विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, विद्युत लाईनों के रख-रखाव, उपकेन्द्र संचालन की तकनीकी बारीकियों एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया की नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं आत्मविश्वास को बढाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्यो के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई साथ ही यह भी बताया गया कि नियमित प्रशिक्षण से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।






