Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जन्माष्टमी के त्यौहार पर गौशालाओं में पहुंच कर करे गौ माता की सेवा: महेश शुक्ल

जन्माष्टमी के त्यौहार पर गौशालाओं में पहुंच कर करे गौ माता की सेवा: महेश शुक्ल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को विकास भवन के सभागार में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की है। महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि गौशालाओं में पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना व सेवा करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को मनाया जाए। उन्हें चारा खिलाकर सेवा का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गौ माता से विशेष संबंध रहा है। गौ माता और नंदी की सेवा भारतीय संस्कृति के मूल आधारों में शामिल है। इसलिए गौ माता को सड़क पर नहीं छोडना चाहिए। उन्हें अपने पास रखकर सेवा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गोवंश के संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। गोवंश की हत्या की घटनाएं भी होती थी, लेकिन योगी सरकार में गौ हत्या पर प्रभावी रोक लगाने के साथ ही गोवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन आश्रय स्थलों के माध्यम से निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोवंश को लम्पी बीमारी से बचाने के लिए सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे पशुओं को सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही किसानों को गोपालन और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। गोबर और गोमूत्र के उपयोग से खेती की लागत कम करने के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गोमूत्र के बेहतर उपयोग को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। इस दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल