मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नई मंडी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम मंदिर से जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और राधा नाम का जाप करते हुए नाचते-गाते नजर आए।


यात्रा के दौरान बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पालकी यात्रा गांधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा का समापन वापस श्री श्री गोलोक धाम मंदिर पर हुआ।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 235






