Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विरोध, मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल

दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विरोध, मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टावर लगाने की अनुमति को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर मोबाइल टावर लगाने की अनुमति प्राप्त की गई है।
इस संबंध में मोहल्लेवासियों की ओर से संपादक को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया कि 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक अधिकारियों ने मौके पर गलियों की स्थिति देखने के बाद अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि उक्त स्थान पर मोबाइल टावर लगाया जाना संभव नहीं है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसके बावजूद अब टावर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में की गई जांच और अधिकारियों की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाए।
मोहल्लेवासियों ने कहा कि यदि स्थल की स्थिति मोबाइल टावर लगाने के अनुकूल नहीं है तो किसी भी प्रकार की अनुमति अथवा निर्माण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का दोबारा निरीक्षण कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत पत्र में प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, संजीव कुमार गंग समेत अन्य मोहल्लेवासियों के नाम दर्ज हैं। स्थानीय लोगों ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। इस दौरान
अमर दीप, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कैप्टन प्रदीप वशिष्ठ, अरविंद सैनी, मुकेश वर्मा, संजीव गर्ग, अजय शर्मा, रवि धीमान, रामकुमार शर्मा,
सुभाष शर्मा, मुकुल गोयल, जॉनी आर्य, बृजेश बंसल, अजय शर्मा, वरुण कुमार, अंकुर गोयल,  रिषभ सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल