Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कैम्पों के माध्यम से प्राप्त 15227 शिकायतों में से 14949 शिकायतों का समाधान

कैम्पों के माध्यम से प्राप्त 15227 शिकायतों में से 14949 शिकायतों का समाधान

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रबन्ध निदेशक  रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) के निर्देशन मे पीवीवीएनएल द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक विशेष बिल संशोधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों को मौके पर सुनकर, उनका यथासंभव त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

25 अगस्त 2026 तक कुल 15227 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 14949 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस प्रकार कुल लगभग 98 प्रतिशत शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया गया है जबकि 278 शिकायतें निस्तारण हेतु शेष हैं। सभी जोनों में शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष जोर दिया जा रहा है। मुरादाबाद जोन मे 2386 शिकायतों मे से 2368, मेरठ जोन प्रथम मे 54 शिकायतों मे से शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, मेरठ जोन द्वितीय मे 1235 शिकायतों मे से 1199, गाजियाबाद जोन प्रथम में 754 मे से शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, गाजियाबाद जोन द्वितीय मे 1694 में से 1671, गाजियाबाद जोन तृतीय मे 911 मे से शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, बुलन्दशहर जोन मे 1239 शिकायतों में से 1225, मुजफ्फरनगर मे 1800 शिकायतों मे से 1734, इसी प्रकार गजरौला जोन में 1738 शिकायतों में से 1672, सहारनपुर जोन मे 1670 शिकायातों में से 1656 तथा नोएडा जोन मे 1746 शिकायतों में से 1705 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही, जवाबदेही एवं उपभोक्ता संतुष्टि को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शेष 278 लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर, शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायातों के निस्तरण मे किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न हो।

शिकायतों के निस्तारण मे डिस्कॉम द्वारा विशेष पहल की जा रही है। उपभोक्ता अपनी शिकायत 1912 के माध्यम से दर्ज करा सकता है इसके अतिरिक्त डिस्कॉम द्वारा उपलब्ध 7859804803 WhatsApp Chatbot नम्बर के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वें स्मार्ट मीटर एवं गैर स्मार्ट मीटर, मीटर संबंधी शिकायतें, टैरिफ परिवर्तन, मोबाइल नम्बर / ईमेल आईडी अपडेट तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से संबंधित शिकायतें अथवा अन्य विद्युत संबंधी समस्या होने पर अन्य माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज कराएँ और कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल