Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 14 नवयुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए गए वितरित

14 नवयुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए गए वितरित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ  की अध्यक्षता में आयोजित 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,कृषि मन्त्री  सूर्यप्रताप शाही , राज्य मन्त्री  बलदेव सिंह औलख , प्रमख सचिव (कृषि)  रविन्द्र कुमार , के द्वारा सम्बोधित किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंगलवार को विकास भवन सभागार में  विधायक बुढाना  राजपाल बालियान , जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल  संजय कुमार राठी, मुख्य विकास अधिकारी,  कंडाकर कमल किशोर देशभूषण ,  व जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, एंव पटल प्रभारी संजय कुमार प्रधान सहायक के द्वारा संबोधन/ प्रसारण को सुना/ देखा गया।
इसके पश्चात कृषि विभाग द्वारा 14 नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल  के द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों को कृषि से सम्बन्धित कार्य करना एवं कृषकों को विभाग से सम्बन्धित समस्त संचालित योजनाओं का लाभ दिलवाना तथा  विधायक बुढाना  राजपाल बालियान , एंव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल  संजय कुमार राठी, के द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगन एंव महनत से ईमानदारी से कार्य करने लिये प्रेरित किया गया। अन्त में नवनियुक्त अभ्यर्थी कु०चारू चौहान के द्वारा समस्त नवनियुक्त अभ्यर्थियों की और से आश्वासन दिया गया कि हम अपनी लगन एंव ईमानदारी के साथ क्षेत्र में रह कर कार्य करेगे एंव जिले का नाम उच्च स्थान प्रदान करायेगे। अन्त में जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी 14 नवयुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को शुभकामनाये और नवयुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल