Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, दूध, घी और क्रीम आदि के लिए नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, दूध, घी और क्रीम आदि के लिए नमूने

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी रक्षा बंधन व जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापरक खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश व जिलाधिकारी  के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य -II अर्चना धीरान के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर में अकबर मिल्क चिलिंग सेंटर, जिला मुजफ्फरनगर में निम्नलिखित कार्यवाही की गई।
सेपरेटा दूध का एक विधिक नमूना, सेपरेटा दूध (संदेहात्मक सफेद घोल )का एक विधिक नमूना, मिश्रित दूध के दो विधिक नमूने, गाय के दूध का एक विधिक नमूना, SMP का एक विधिक नमूना,अज्ञात सफेद कास्टिक सोडा ( अपमिश्रक) जैसे पदार्थ का एक विधिक नमूना, पारदर्शी तरल टीपोल ( अपमिश्रक) का एक विधिक नमूना, गाय के घी का एक विधिक नमूना तथा क्रीम का एक विधिक नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया।
इस प्रकार कुल 10 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। परिसर में SMP मिलाकर भी घोल बनाया जा रहा था। इसके अतिरिक्त प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के अनुरूप प्रतीत नहीं होने तथा अस्वच्छकर व अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भंडारित होने के कारण मौके पर उपलब्ध उपरोक्त दूध (सफेद घोल) लगभग 200 लीटर दूध, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 6000 रुपए, नियमानुसार जनहित में नष्ट कराया गया। मौके पर उपलब्ध लगभग 14500 लीटर दूध जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 8,70,000 रुपये, 235 किलोग्राम SMP अनुमानित मूल्य लगभग 78960 रुपए, 10 किग्रा घी जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 8000 रुपए, क्रीम 70 किग्रा अनुमानित मूल्य लगभग 24500 रुपए तथा 10 किग्रा कास्टिक सोडा जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 1000 रुपए तथा 48 लीटर पारदर्शी तरल पदार्थ जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 960 रुपए को नियमानुसार जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में दिया गया। खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत संबंधित थाने में FIR दर्ज करा दी गई है। उपरोक्त प्रतिष्ठान पर कारोबार के संचालन को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है।कार्यवाही देर तक चलने के कारण लाइसेंस निलंबन प्रक्रिया कल सम्पादित की जाएगी।उपरोक्त समस्त नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में त्वरित जांच हेतु प्रेषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही संपादित की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण संदीप सिंह,  वैभव शर्मा, सुनील कुमार, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ विशाल चौधरी,  नेहा चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल