Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहरी व देहात क्षेत्र की खराब बिजली सप्लाई पर मंत्री ने अधिकारियों को किया तलब, लगाई फटकार

शहरी व देहात क्षेत्र की खराब बिजली सप्लाई पर मंत्री ने अधिकारियों को किया तलब, लगाई फटकार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी और देहात क्षेत्र की खराब बिजली सप्लाई को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर तलब किया है। वहीं खराब बिजली सप्लाई पर कडी नाराजगी जताई है। उन्होंन बिजली अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सप्लाई में सुधार करने के निर्देश दिए है।


राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर डीएम, पावर कारपोरेशन के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के साथ बैठक की है। मंत्री ने कांवड की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। कांवड मार्ग की सफाई, पानी की व्यवस्था, जलभराव आदि के संबंध में नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए है। उन्होंने शहर और देहात क्षेत्र में बार बार हो रही बिजली कटौती, रोस्टिग आदि को लेकर कडी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को बिजली सप्लाई में सुधार करने के निर्देश दिए है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी, खादरवाला, प्रेमपुरी आदि मोहल्लों की सप्लाई काफी खराब है। जिसमें सुधार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में बिजली सप्लाई के सुधार के लिए करीब 600 करोड रुपए खर्च किए है। जर्जर तार, ट्रांसफार्मर आदि उपकरणों को बदला गया है। बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि आदि कार्य कराए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल