Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीडीओ ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

सीडीओ ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी को जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को आगामी बैठक से पूर्व खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वयक स्थापित करते हुए कायाकल्प के 18 बिन्दु के संतृप्तीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
सीडीओ के द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर कायाकल्प के 18 बिन्दु के अनुसार आवश्यक कार्यो की सूची तैयार करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। ताकि उन कार्यों का तत्काल पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को बाल विकास परियोजना अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर प्री-स्कूल किट एवं एल.ई.डी. उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक तक कोई भी आंगनवाडी केन्द्र कायाकल्प के 18 बिन्दु के अनुसार संतृप्तीकरण से अवशेष नहीं रहना चाहिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, प्रतिनिधि मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी एवं समस्त मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल