मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के राणा हाउस पर सोमवार सुबह ED की टीम ने छापेमारी की। राणा हाउस के गेट पर CRPF की तैनाती की गई है और फिलहाल किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इसके साथ ही पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के अखबार शाह टाइम्स के कार्यालय पर भी ED की टीमें पहुंची हैं। ED की कार्रवाई जारी है और टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 147






