मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन व पीआरडी बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ता में बढोत्तरी और कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की घोषणा की है। विकास भवन के सभागार में सीएम योगी के लाइव स्टीमिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीआरडी जवानों को दिया गया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन एवं 23 करोड़ रुपए से लखनऊ स्थित ग्राम-एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास और मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीआरडी जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम विकास भवन के सभागार में लाइव स्टीमिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण और लगभग 100 पीआरडी जवानों, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों,व्यायाम प्रशिक्षक आदि ने देखा है। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पीआरडी जवानों से कहां मुख्यमंत्री द्वारा आज जो घोषणाएं कर आप सभी को लाभान्वित किया गया है बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता रूपये 500 से बढाकर 600 रूपये किये जाने की घोषणा की गयी है। पीआरडी जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कैशलैस चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप लोगों ने कावड़ यात्रा 2026 के दौरान प्रशासन द्वारा जो भी दायित्व दिए गए थे उनको अच्छे पूर्ण किए गए, ठीक उसी तरह आगे भी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।






