Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम व एसएसपी ने सुनी शिकायते, मौके पर पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनी शिकायते, मौके पर पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील बुढ़ाना के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, विभाग भूमि विवाद, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर मिले शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ0जी0आर0एस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार बुढ़ाना  महेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, जिला कृषि अधिकारी  राहुल तेवतिया, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल