Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच की शिक्षक सभा और संगठन विस्तार पर मंथन नई जिला कार्यकारिणी का गठन

अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच की शिक्षक सभा और संगठन विस्तार पर मंथन नई जिला कार्यकारिणी का गठन

 मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच के तत्वाधान में सोमवार को मूनलाइट पब्लिक स्कूल मदीना चौक में शिक्षक सभा का आयोजन किया गया। मदीना चौक में कार्यक्रम में जनपद के सैकड़ो विद्यालय संचालकों प्रबंध को और शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर रहे। जबकि अध्यक्षता जावेद आलम ने की और मंच संचालन मास्टर इसरार ने किया । सभा में शिक्षा के प्रसार सर्व शिक्षा अभियान को मजबूत बनाने तथा गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद त्यागी ने कहा कि शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों की समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है।  इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया मास्टर ताहिर अली को जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद को जिला उपाध्यक्ष सरवर आलम को जिला सचिव मौलाना अब्दुल वाजिद को उप सचिव मोहम्मद नाजिम को जिला प्रभारी और मोहम्मद फिरोज को नगर अध्यक्ष बनाया गया मुख्य अतिथि चौधरी संजीव तोमर ने सभी को सदस्यता देकर शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल