मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अरविन्द कुमार कुठार तहसीलदार खतौली ने बताया कि
रॉबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम श्यामपुरी सैनी नगर कस्बा व तहसील खतौली के प्रार्थना पत्र दिनांकित 11.06.2026 के क्रम में लेखपाल अश्वनी कुमार एवं क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने अपनी आख्या दिनांकित 29.06.2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि “राबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार निवासी श्यामपुरी सैनीनगर कस्बा खतौली का जाति प्रमाण पत्र क्रमांक 231330030108628 प्रमाण पत्र क्रमांक 02623900053 दिनांक 30.12.2023 को गुर्जर विमुक्त जाति का जारी किया गया था जबकि राबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार की जाति गुर्जर ओबीसी के अंतर्गत आती है। क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक खतौली की संस्तुति के आधार पर श्री रॉबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार के पक्ष में जारी उपरोक्त जाति प्रमाण पत्र निरस्त किये जाने हेतु आख्या संस्तुति सहित प्रेषित की गई है।” प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के सम्बन्ध में आवेदक श्री रोबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार द्वारा अपना शपथपत्र देकर अपनी सहमति व्यक्त की गयी। रॉबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम श्यामपुरी सैनी नगर कस्बा व तहसील खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के पक्ष में निर्गत “गुर्जर विमुक्त जाति” जाति प्रमाण पत्र आवेदन संख्या 231330030108628 प्रमाण पत्र संख्या 026239000053 दिनांक 30.12.2023 तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। इस जाति प्रमाण पत्र का भविष्य में किसी भी तरह का उपयोग निषेधित किया जाता है।







