मेरठ। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

कैलाश सिंह राजपूत ऊर्जा राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) ने आज डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में वाणिज्यिक, तकनीकी एवं उपभोक्ता सेवाओं संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। 14 जनपदों के अधिकारी समीक्षा बैठक मे वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं समयबद्ध विद्युत सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। बैठक मे डिस्कॉम की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण मे डिस्कॉम द्वारा राजस्व संग्रह, स्मार्ट मीटरिंग, उपभोक्ता सेवाओं, शिकायत निस्तारण, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता तथा तकनीकी सुधारों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक मे बताया गया कि पीवीवीएनएल ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की 14 वीं इन्टीग्रेटिड रेटिंग मे उल्लेखनीय सुधान करते हुए बी ग्रेड से ए+ ग्रेड प्राप्त किया गया जो डिस्कॉम की वित्तीय अनुशासन, परिचालन दक्षता एवं उपभोक्ता सेवा सुधार की दिशा मे किए गए प्रयासों का परिणाम है।
प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि निगम द्वारा ऑन लाईन उपभोक्ता सेवाओं में लगातार विस्तार किया गया है, नए विद्युत संयोजन, भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन आधारित बिल निर्माण, ऑन लाईन भुगतान तथा उपभोग वितरण जैसी सुविधाए डिजिटल माध्यों से उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैठक मे उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 1912 काल सेन्टर, ऑन लाईन पोर्ट, व्हाटसएप, सोशल मीडिया, जन-सुनवाई तथा Consumer Grievance Redressal Forum(CGRF) के माध्यम से बहुस्तरीय शिकायतें निवारण व्यवस्था संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। बैठक मे मत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु बनाए गए कन्ज्यूमर ग्रुप में विद्युत व्यवधान निस्तारण का वास्तविक समय एवं उपयोगी सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया जाए। उपभोक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर दिया जाए।
मंत्री ने समीक्षा बैठक मे निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास और अधिक मजबूत हो। बैठक मे मंत्री ने विद्युत सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्युत दुर्घटना की गहन जॉच की जाए, उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए तथा भविष्य में ऐसी विद्युत दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुधारात्मक उपाय तत्काल लागु किए जाए। सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित किया
विद्युत चोरी रोकने के लिए चालऐ जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए उन्होनें निर्देश दिए कि बाडी-वॉर्न कैमरा का अधिकतम उपयोग किया जाए जिससे जॉच एवं प्रवर्तन कार्यवाही पूर्णतः पारदर्शी एवं जॉव देही बन सके और सतर्कता टीमों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
ऊर्जा राज्य मंत्री ने डिस्कॉम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, समयबद्ध शिकायत निस्तारण, विद्युत चोरी नियंत्रण के लिए निरन्तर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित समीक्षा कर, लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक के समापन के अवसर पर प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन एवं प्रेरणा से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित मे और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरण मिली है। उन्होनें आश्वस्त किया कि मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाऐगी।
बैठक में आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी).. स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), श्री पी० के० सिंह मुख्य अभियन्ता, मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता एवं डिस्कॉम मुख्यालय के अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।




