Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » फूंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के नाम पर लिए जा रहे पैसे, किसानों ने किया जमकर हंगामा

फूंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के नाम पर लिए जा रहे पैसे, किसानों ने किया जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला पंचायत के सभागार में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में जमकर हंगामा हुआ है। किसानों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर अपनी कडी नाराजगी प्रकट की है। किसान नेता नीरज पहलवान ने कहा कि फूंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के नाम पर जेई के द्वारा किसानों से 10-10 हजार रुपए मांगे जा रहे है। जबकि यह कही भी नियम में नहीं है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता ने जेई के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भाकियू जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने अधीक्षण अभियंता के द्वारा फोन में उठाने पर कड़ी नाराज की जताई है।

उन्होंने कहा कि अगर आगे से फोन नहीं उठाया तो ऑफिस में जाकर दिमाग ठीक कर देंगे। उधर शेरपुर खादर निवासी अमित कुमार ने कहा कि डीडी साहब कृषि यंत्रों को खेत मे चलाये या फिर आरती उतारे। डीडी के द्वारा 12 लाख की रिकवी नोटिस भेजने पर किसान जमकर भड़के है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगले किसान दिवस तक रिकवरी नोटिस वापस लेने की चेतावनी दी है। शेरपुर खादर व बढीवाला के किसानों द्वारा बाढ की समस्या तथा जलकुम्भी की समस्या होने के कारण पानी की निकासी की समस्याओं के बारे में बताया गया। पुल को उखाडने तथा एन0एच0-24 से सर्विस रोड बनवाने तथा वहां के सर्किल रेट को बढाने की मांग की गयी है। संबंधित किसान द्वारा कृषि यन्त्र फार्म मशीनरी बैंक का पुनः सत्यापन कराकर रू0 12.00 लाख की रिकवरी वापिस करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। श्री संजय त्यागी, ग्राम प्रधान महाबलीपुर, चरथावल द्वारा ग्राम मलीरा की काली नदी के पास कूडे का ढेर हटाने, टोल से 10 कि0मी0 की दूरी तक टोल माफ कराने, मलीरा अड्डे की पुलिया बनवान, कुटेसरा में कब्रीस्तान में 11 कि०वा0 की लाइन के तार को हटवाने, टूटे हुये रास्ते को बनवाने, बिजली के कन्केशन के भार को कम करवाने, चरथावल-मु० नगर मार्ग पर सूखे यूकेलिपटस के पेडो को कटवाने, टंकी का काम पूरा करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थीगण ग्राम सोरम द्वारा गाँव के नाले को खुदवाने तथा पानी की निकासी करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। कृषि उपज वाला खसरा ठीक करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। लकसर रोड पुरकाजी पर बने पुल से खेतो में जाने के रास्ते की समस्या का निवारण करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। समस्त ग्रामीण ग्राम चाँदपुर मखियाली में विद्युत सप्लाई सुचारू कराने व पानी की टंकी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। विद्युत इस्टीमेट को दोबारा बनाये जाने के संबंध में। इन सभी विषयो पर किसान दिवस में चर्चा की गयी। श्री पंकज प्रकाश राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट, द्वारा द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि समस्याओं के विषय में अपना व्यवितगत ध्यान देकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल