Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड मार्ग पर चल रही बिजली विभाग की तैयारियों का एमडी ने किया निरीक्षण

कांवड मार्ग पर चल रही बिजली विभाग की तैयारियों का एमडी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने बुधवार को कांवड मार्ग पुरकाजी से से खतौली तक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड यात्रा को लेकर विभाग के द्वारा की जा रही तैयारियों को गंभीरता के साथ परखा है। एमडी ने पुरकाजी, रामपुर तिराहा, नरा और खतौली बिजलीघर का निरीक्षण किया है। वहीं मुख्य अभियंता के कार्यालय में एमडी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कांवड यात्रा की तैयारी और राजस्व वसूली के सख्त निर्देश दिए है।


प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने मुख्य अभियंता विनोद कुमार और अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के साथ कांवड मार्ग का निरीक्षण किया है। कांवड मार्ग पर स्थित पोल पर पालीथिन लगाने का कार्य, ट्रांसफार्मर की बैरिकेटिंग के कार्य को देखा है। उन्होंने पुरकाजी, रामपुर तिराहा, नरा और खतौली बिजलीघर पर पहुंच कर निरीक्षण किया है। वहीं फीडरों के लोड और सप्लाई की व्यवस्था को देखा है। उन्होंने कहा कि कावंड यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी विद्युत तन्त्रों को मानक के अनुरूप व्यवस्थित / सुचारू स्थिति में करा लिया जायें। जिसके तहत लाईन की ऊचाई मानक के अनुरूप, कावंड यात्रा मार्ग में पडने वाले वितरण परिवर्तकों की बैरिकेटिंग, विद्युत पोलो की रैपिंग दिनांक 22.07.2026 तक पूर्ण करा लिया जाये। पोल टू पोल चैक कर यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि करन्ट लिकेज ना हो रहा हो और भविष्य में लिकेज करन्द न प्रवाहित हों। लाईन के निकट पेडों की कटाई एवं अनुरक्षण कार्यों को तेली से कराये जाने के निर्देश। विद्युत दुर्घटना को रोकने हेतु सप्ताह में दो दिन सैफ्टी ड्रील अनिवार्य इसके बाद उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में एमडी ने राजस्व वसूली के निर्देश दिए है। वहीं कांवड यात्रा के द्वारा लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। गर्मी में करीब 400 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हुए है। उन्होंने इस पर कंट्रोल करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए है।

गलत आपत्ति लगाने वाले कार्मिकों के विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही के निर्देश
मुजफ्फरनगर। एमडी ने बैठक के दौरान झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज आवेदनों एवं उन पर लगाई गयी आपत्तियों की गहन समीक्षा की गई। इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए की सभी लम्बित प्रकरणों की शीघ्र समीक्षा की जाए। यदि किसी आवेदन पर, गलत आपत्ति लगाई गई हो तो सम्बन्धित उपभोक्ता से तत्काल सम्पर्क कर, समस्या का समाधान करते हुए नया कनैक्शन जारी किया जाए। गलत आपत्ति लगाने वाले कार्मिकों के विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल