Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कृषि निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को दिए भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज

कृषि निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को दिए भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन ने उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही से भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज हटा दिया है। पिछले काफी समय से उप कृषि निदेशक के द्वारा भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज संभाला जा रहा था। जिसे शासन स्तर पर नियम विरूद्ध बताया गया है। अब शासन ने नियमों को ध्यान में रखते हुए जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज दिया है।
तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव प्रकाश का जनपद से ट्रांसफर करीब एक साल पूर्व हो गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही के द्वारा भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज संभाला जा रहा था। शासन स्तर से इस नियम विरूद्ध बताया गया है। कृषि निदेशक डा. पंकज त्रिपाठी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। उक्त आदेश में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज दिया गया है। यह चार्ज अग्रिम आदेश तथा उक्त पद पर नियमित तैनाती होने तक दिया गया है। इसके लिए राहुल तेवतिया को कोई अतिरिक्त वेतन व भत्ता देय नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल