Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड मार्ग मेरठ रोड पर पेडों की हुई छटाई और बदला गया 11केवी लाइन का तार, साढे पांच घंटे बंद रही सप्लाई

कांवड मार्ग मेरठ रोड पर पेडों की हुई छटाई और बदला गया 11केवी लाइन का तार, साढे पांच घंटे बंद रही सप्लाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन ने कांवड मार्ग मेरठ रोड पर पेडों की छटाई आदि कार्य कराया है। वहीं करीब तीन किलोमीटर 11केवी लाइन के तार बदले गए है। इस दौरान करीब साढे पांच घंटे शॅटडाउन रहा है। ऐसे करीब 15 हजार से अधिक घरों की सप्लाई बंद रही और विकास भवन में बिना बिजली सप्लाई के कार्य भी प्रभावित रहा है।
पावर कारपोरेशन भी कांवड यात्रा को लेकर तैयारियां कर रहा है। कांवड मार्ग की बिजली सप्लाई को दुरूस्त रखने के लिए पावर कारपोरेशन के द्वारा विभिन्न कार्य कराए जा रहे है। मंगलवार को पावर कारपोरेशन के द्वारा मेरठ रोड पर लाइनों के ऊपर से जा रहे पडों की छटाई कराई गई है। वहीं करीब तीन किलोमीटर तक 11केवी लाइन का तार बदला गया है। इसके लिए सुबह करीब दस बजे से सायं साढे तीन बजे तक शटडाउन रहा है। इस दौरान करीब 15 हजार से अधिक बिजलीघरों को बिजली नहीं मिल पायी है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग बिलबिला उठे। वहीं विकास भवन में आपूर्ति न मिलने के कारण काम काज काफी प्रभावित रहा है। एक्सईएन सप्लाई सागर मल ने बताया कि मेरठ रोड कांवड मार्ग पर शटडाउन लेकर लाइनों से ऊपर निकल रहे पेडों की छटाई और तार बदलने का कार्य कराया गया है। सायं साढे तीन बजे सप्लाई को चालू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल