Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर के 55 वार्डों में 3.64 करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और सर्वर रूम

शहर के 55 वार्डों में 3.64 करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और सर्वर रूम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका प्रशासन शहर के 55 वार्डों को हाईटेक करने जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका इन 55 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने पर पालिका करीब 3.64 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। नगर पालिका ने यह प्रस्ताव 18 जुलाई को होने जा रही बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया है।
शहर के सभी 55 वार्डों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालिका प्रशासन सीसीटीवी नेटवर्किंग की तैयारी कर रही है। नगर पालिका शहर के 55 वार्डों में दो चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। राज्य वित्त के अन्तर्गत प्राप्त निधि से 55 वार्डों में सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित किया गया है। शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पालिका सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने जा रही है। पहले चरण में नगर पालिका 01 करोड़ 99 लाख 26 हजार 482 रुपए से शहर के 35 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य कराएगी। इसके बाद दूसरे चरण में नगर पालिका करीब 01 करोड़ 64 लाख 96 हजार 150 रुपए से 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य कराएगी। उक्त कार्य कराने के लिए नगर पालिका ने यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में एजेंडे में शामिल किया है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने पर उक्त कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे शहर के 55 वार्डों की अच्छे से निगरानी रखी जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल