मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के शामली रोड बिजलीघर से खराब सप्लाई व्यवस्था और कर्मचारियों का अच्छा व्यवहार न होने के कारण वार्ड 19 के सभासद और अन्य उपभोक्ताओं में काफी रोष है। आरोप है कि सप्लाई संबंधित शिकायत बिजलीघर पर दर्ज कराने के बावजूद भी 24 घंटे तक निस्तारण नहीं होता है। वहीं बिजलीघर पर कार्यरत कर्मचारियों का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। सभासद योगेश मित्तल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई सुधार नहीं होता है तो फिर बिजलीघर का घेराव किया जाएगा।
बुढाना मोड स्थित खांजापुर में काशीराम कालोनी में बिजली सप्लाई को लेकर बुरा हाल है। ब्लाक 38 से 41 ब्लाक तक लाइट खराब बनी हुई है। यहां पर कभी वोल्टेस तेज को कभी वोल्टेज कम आते है। इस संबंध में कई बार बिजलीघर पर शिकायत बताई गई है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड संख्या 19 के सभासद योगेश मित्तल का कहना है कि बिजली खराब होने की शिकायत बिजलीघर पर बताई जाती है, लेकिन 24 घंटे से पहले ठीक नहीं होती है। बिजलीघर पर कम्प्लेन दर्ज करने वाले कर्मचारी का व्यवहार भी ठीक नहीं है। वहीं जेई को फोन करते है तो उनका फोन डायवर्जन पर रहता है। उन्होंने बताया कि एसडीओ और एक्सईएन से शिकायत करने पर समाधान होता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ और कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो बिजलीघर का घेराव किया जाएगा।






