मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी स्थित छोटूराम डिग्री कॉलेज के सामने से अग्रवाल पैथोलॉजी लैब के एक कर्मचारी की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसमें संदिग्ध चोर की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भी दहशत और चिंता का माहौल है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 115





