Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड मार्ग के निरीक्षण को दलबल के साथ सड़क पर उतर एसपी सिटी

कांवड मार्ग के निरीक्षण को दलबल के साथ सड़क पर उतर एसपी सिटी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.07.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन एवं नगर मजिस्ट्रेट  पंकज प्रकाश राठौर द्वारा नगर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर स्थापित किए जा रहे कांवड़ सेवा शिविरों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा विभिन्न सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं हेतु उपलब्ध कराई जा रही पेयजल, भोजन, विश्राम, चिकित्सा, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही शिविर संचालकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारीगण द्वारा निर्देशित किया गया कि शिविरों में अग्निशमन संबंधी आवश्यक उपकरण, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा यातायात में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल