मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पलाईयर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित कुल 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिसने कुल 76,800 नशीले कैप्सूल (कीमत करीब 20-25 लाख रूपये) बरामद किए है।

सोमवार की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस टीम बिलासपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ संदिग्ध लोग कूकडी ग्राउंड पर बैठे है तथा आपस में बटवारे की बात कर रहे है। इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तथा पूछताछ की गयी तो उन्होने अपने पास रखे कार्टून में बताया कि इसमें नशीले कैप्सूल है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी व ड्रग इन्सपेक्टरको मौके पर बुलाया तथा उनकी उपस्थिति में कार्टून खोल के देखे गये तो 4 कार्टून में 76800 नशीले कैप्सूल ( स्पासमोर व स्पासमेड कम्पनी के NRX एसीटामिनोफिन ट्रामाडोल, हाईड्रोक्लोराईड एण्ड डाईक्लोमाईन हाईड्रोक्लोराईड ) मौजूद मिले। मौके से ही 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता–
1. जावेद पुत्र मो0 इसरायल निवासी ग्राम भिक्की थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 28 वर्ष)
2. नौशाद पुत्र मौहम्मद अहसान निवासी सहावली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 33 वर्ष)
3. मौ0 आजाद पुत्र नासिर अली निवासी लुसाना मोड थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 24 वर्ष)
4. नवीन कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी म0न0 266 हवी न0 3 दयानंद नगर थाना कोतवाली नगर, शामली । (उम्र लगभग 36 वर्ष)
5. मौ0 कासिफ पुत्र मौ0 रिजवान निवासी हारुन की कोठी के पास अम्बा विहार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 34 वर्ष)
6. सचिन गुप्ता पुत्र ब्रहापाल निवासी 57/1 साऊथ कृष्णापुरी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 35 वर्ष)
वांछित अभियुक्त का नाम-
1. सुमित पुत्र नामालूम निवासी जानसठ, मुजफ्फरनगर ।





