झांसी। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

झांसी में एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी ओमकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा मारपीट के एक मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर पहले ही तीन किस्तों में 60 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद वह 10 हजार रुपये की अंतिम किस्त ले रहा था। पीड़ित की शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और रुपये लेते ही दरोगा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 99





