Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व आशा कार्यकर्त्रियों को किया गया सम्मानित

50 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व आशा कार्यकर्त्रियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज  

विकास भवन के सभागार में  जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत क्षमता संवर्धन , प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं 25 आशा कार्यकर्त्रियों (कुल 50 प्रतिभागियों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीरपाल निर्वाल जी रहे। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा, मिशन शक्ति समन्वयक  बीना शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष  रीना पंवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। सभी अतिथियों ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) महोदय भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा योजना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं 25 आशा कार्यकर्त्रियों को सम्मान स्वरूप मिल्टन वाटर बोतल एवं जूट के थैले प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सामग्री, पेयजल एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल