Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंसूरपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, 3 बदमाश पकडे

मंसूरपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, 3 बदमाश पकडे

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना मंसरपुर पुलिस ने 24 घंटे में लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को पकडा है। इनके पास से  लूटे गये 28,500/- रुपये (शत-प्रतिशत बरामदगी) व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद किए है।

थाना मंसूरपुर पर वादी  मुस्तफा पुत्र रहीश निवासी ग्राम बैगराजपुर थाना मंसूरपुर मु0नगर द्वारा लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि जंगल ग्राम बैगराजपुर में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उनसे 3500 रुपये तथा उसी स्थान पर दो अन्य व्यक्तियों क्रमशः समीर व आरिफ से मारपीट कर नगदी लूटने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 181/26 धारा 309(6)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया एवं उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अभियुक्तगण की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी। गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं सघन पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई। तत्पश्चात प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गये 28,500 रुपये व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-
1. प्रिन्स पुत्र दिनेश निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर
2. राजा उर्फ प्रशान्त पुत्र ब्रजभूषण लाल निवासी ग्राम बैगराजपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर
3. सौरभ पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम बैगराजपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल