मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के मोहल्ला कच्ची सड़क पर बन रहे नाला निर्माण में रात के अंधेरे में खेल हो गया। जिसकी वीडियो वायरल होने पर नगर पालिका के अधिकारियों में हडकम्प मच गया। नगर पालिका ईओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ईओ को बताया कि नाला निर्माण में कंक्रीट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। नाले में नीचे ईंटों के रोड़े भरकर ऊपर केवल कंक्रीट की परत चढाई जा रही है। इस मामले में ईओ ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई है। वहीं सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
नगर पालिका के द्वारा कच्ची सड़क पर नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस नाले का टेंडर ठेकेदार मुकेश सिंघल को दिया हुआ है। ठेकेदार मुकेश सिंघल के द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाले को शीघ्र पूर्ण करने के लिए रात्रि में भी काम चल रहा है। रात्रि के अंधेरे में नाला निर्माण में बडा खेल किया जा रहा है। नियमों के विरोध नाला निर्माण किया जा रहा है। निम्म सामग्री का प्रयोग नाला निर्माण में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण में कंक्रीट का प्रयोग न कर ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। नाले में नीचे ईंटों के रोड भर कर ऊपर से कंक्रीट की परत चढाई जा रही है। जिसकी वीडियो वायरल होने पर नगर पालिका ईओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार मुकेश सिंघल को जमकर फटकार लगाई। वहीं सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। ईओ ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि जांच में सैंपल फेल होने पर कडी कार्रवाई की जाएगी।

इन्होंने बताया
कच्ची सड़क पर बन रहे नाला निर्माण को लेकर शिकायत मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार मुकेश सिंघल के द्वारा नाला निर्माण में कंक्रीट के स्थान पर ईंटो के रोडों का प्रयोग किया जा रहा है। ऊपर से कंक्रीट की परत चढाई जा रही है। निर्माण सामग्री का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ठेकेदार मुकेश सिंघल पर कार्रवाई की जाएगी।
पवन कुमार, ईओ नगर पालिका





