Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में 1.24 लाख किसानों को जारी हुई 24.93 करोड की सम्मान निधि

जनपद में 1.24 लाख किसानों को जारी हुई 24.93 करोड की सम्मान निधि

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में 1 लाख 24 हजार 667 किसानों को करीब 24 करोड 93 लाख 34 हजार रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि जारी हुई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की है। किसानों के खातों में पैसा भी आना शुरू हो गया है। प्रत्येक किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपए की धनराशि आयी है।

कृषि विभाग में 2 लाख 67 हजार 146 किसान पंजीकृत है। जिसमें से शनिवार को 1.24 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी की गई है। जनपद में करीब 1.24 लाख किसानों को 24.93 करोड की पीएम किसान सम्मान निधि जारी हुई है। इन किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए की धनराशि आनी शुरू हो गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त को जारी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल