Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 150 से अधिक बकायेदारों की कटी बिजली, 24 स्थानों पर पकडी बिजली चोरी

150 से अधिक बकायेदारों की कटी बिजली, 24 स्थानों पर पकडी बिजली चोरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में विभिन्न टीमों ने करीब 24 स्थानों पर बिजली चोरी पकडी है। इनमें बिजली चोरी कर एसी चलाने वाले लोग भी शामिल है। इसके अलावा टीम ने 150 से अधिक बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे है।
भीषण गर्मी में बिजलीघरों पर बढते जा रहे ओवरलोड को कम करने के लिए पावर कारपोरेशन ने बिजली चोरी पकडा अभियान चलाया है। इस अभियान में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बडे बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव और कुलदीप कुमार अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड, वाणिज्य-2 के नेतृत्व में विभागीय रेड टीम एवं प्रवर्तन दल के द्वारा 33/11 केवी सुजडू उपकेंद्र से सम्बन्धित हाई लाईन लॉस क्षेत्रो में विद्युत चैकिंग की गयी। जिसमे 07 नग उपभोक्ता मीटर से पहले केबिल कट/कटिया डालकर अवैध रूप से विद्युत चोरी करते पाये गये। जिनके विरूद्ध विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। साथ ही साथ 2 नग संदिग्ध मीटर मिले, जिसे सील कर परीक्षण हेतु मीटर लैब भेजा गया। शहर में अलग-अलग टीम द्वारा लगभग 150 से अधिक बडे विद्युत बकायेदारो के भी कनैक्शन काटे गये। उधर राहुल साहू, अवर अभियन्ता, सुमित कुमार टीजी-2, 33/11 केवी उपकेन्द्र मखियाली, अखिलेश कुमार सरोज, अवर अभियन्ता, सौरभ कुमार टीजी-2, आदि ने चैकिंग के दौरान ग्राम किशनपुर व ग्राम करहेडा, बघरा में 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकडी है। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी रिपोर्ट थाना एन्टी पावर थेप्ट, मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल