मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा और सीओ ट्रैफिक रवींद्र प्रताप सिंह व खनन अधिकारी आशिष चिरौलिया के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया है। टीम ने छपार टोल के समीप करीब नौ ओवरलोड वाहनों का चालान किया है। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 8.57 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए हुए है। मंगलवार को परिवहन और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती करते हुए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में छपार टोल प्लाजा के समीप नौ ओवरलोड वाहनों को पकडा गया है। इस भी वाहनों का चालान कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है। वहीं करीब 8.57 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
Author: hindustancitynews
Post Views: 179





