Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाकियू तोमर ने बिजली विभाग के चीफ कार्यालय पर किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर तम्बू लगाकर पंचायत करने की दी चेतावनी

भाकियू तोमर ने बिजली विभाग के चीफ कार्यालय पर किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर तम्बू लगाकर पंचायत करने की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष साजिद अल्वी और जिला सचिव शिराजूदीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं नारेबाजी करते हुए मुख्य अभियंता का घेराव किया है। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर चीफ विनोद कुमार को ज्ञापन दिया है।
किसानों की करीब 45 मिनट चीफ के साथ वार्ता हुई है। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा हाशमपुर और रामराज के किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये है। उन्हें तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। कुछ स्मार्ट मीटर के बिल गलत आ रहे है। उन्हें सहीं कराने के लिए कैम्प लगाए जाए। लगभग 15 दिन पहले आंधी तूफान से बिजली खंभे और तार टूट गये थे, वह अभी तक सहीं नहीं हो पाए है। जिस कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। वहीं फसल का नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भी पंजाब हरियाणा कि तर्ज पर बिजली दी जाए और खेतों कि बिजली लगभग 18 घंटे दी जाए। संगठन के पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन चीफ कार्यालय पर तंबू लगाकर पंचायत करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, मुस्तफा, सोनू चौधरी, रजत चौधरी, इरशाद, कुलदीप, नौशाद, तस्लीम, हर्ष चौधरी, अरूण कश्यप, रियाज राणा, शुभान, गुलबहार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल