Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मानदेय में 600 रुपए बढोत्तरी की मांग करते हुए पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

मानदेय में 600 रुपए बढोत्तरी की मांग करते हुए पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कम मानदेय से परेशान पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 200 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिल रहा है। जिसे बढाकर 600 रुपए प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर शिकायत की है। इसके बाद पंचायत सहायकों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंच कर उनसे भी शिकायत की और मानदेय बढाने की मांग की है।
मंगलवार को पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कम मानदेय मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया। पंचायत सहायक कुलदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सभी पंचायत सहायकों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को 200 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिल रहा है। जो बहुत ही कम है। इस मानदेय को बढाकर 600 रुपए प्रतिदिन किया जाए। मानदेय डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आए। वहीं पंचायत सहायकों को स्मार्ट फोन और रिचार्ज भत्ता भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि सचिवों के द्वारा प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर से कार्य लिया जा रहा है। जो बहुत गलत है। उक्त कार्य पंचायत सहायकों से लिया जाए। उन्हें कम्प्यूटर चलाने दिया जाए। इस दौरान अनुज कुमार, विशाल कुमार, नितिन कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, विशाल मलिक, सुमित कुमार, दिनेश कुमार, जोनी कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल