Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 1.95 करोड के नाला निर्माण में भ्रष्टाचार और कमीशन का खेल, वार्ड सभासद ने छोडी भाजपा पार्टी

1.95 करोड के नाला निर्माण में भ्रष्टाचार और कमीशन का खेल, वार्ड सभासद ने छोडी भाजपा पार्टी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के द्वारा भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक बनाए जा रहे नाले में सभासद प्रियांक कुमार को भ्रष्टाचार की बू आ रही थी। उन्होंने नाला निर्माण में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री की पालिका के अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाए। जिस कारण सभासद प्रियांक कुमार ने भाजपा पार्टी छोड दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह सभासद पद भी छोड देंगे। इस मामले में कुछ सभासदों की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। करीब 1.95 लाख की धनराशि से बन रहे नाले में कमीशन का खेल चर्चाओ में है।
नई मंडी क्षेत्र निवासी प्रियांक कुमार निकाय चुनाव में सभासद के पद पर निर्दलय लडे थे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई थी। सभासद बनने के बाद प्रियांक कुमार भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। प्रियांक कुमार के वार्ड में नगर पालिका के द्वारा करीब 1260 मीटर नाला निर्माण कराया जा रहा है। यह नाला निर्माण भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक कराया जा रहा है। जिसके लिए करीब 1.95 करोड का एस्टीमेंट है। प्रियांक कुमार का आरोप है कि उक्त नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में पालिका के अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाए। बताया जाता है कि इस नाला निर्माण में कुछ सभासदों की भूमिका काफी संदिग्ध बनी हुई है। वहीं कमीशन का खेल भी चल रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर सभासद प्रियांक कुमार ने भाजपा पार्टी छोड दी है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाई नहीं हुई तो वह सभासद पद भी छोड देगे।

इन्होंने बताया
मुझे क्षेत्र की जनता ने निर्दलय जीताकर सभासद बनाया है। इसके बाद मैं भाजपा पार्टी में शामिल हो गया। मेरे वार्ड में करीब 1.95 करोड की लागत से 1260 नाला नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है। घटिया माल का प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले में क्षेत्र की जनता मुझ से जवाब मांग रही है। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। मैंने भाजपा पार्टी को छोड दिया है। यदि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सभासद पद भी छोड दूंगा।
प्रियांक कुमार, सभासद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल