Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम का गठन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम का गठन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थानाक्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत एक युवक शशिमोहन पर अज्ञात द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह उपचाराधीन है तथा हालत स्थिर है। पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। घटना के अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल