मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थानाक्षेत्र ककरौली के अन्तर्गत खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान चरण सिंह पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम संभलहेडा थाना मीरापुर के रूप में हुई।


मृतक दिनांक 10.05.2026 की शाम से गायब था। मृतक के शव को जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया है। थाना ककरौली पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 103





