Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की दीर्घायु की मंगल कामना के लिए शिव चौक पर महा आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण

गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की दीर्घायु की मंगल कामना के लिए शिव चौक पर महा आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण

गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की दीर्घायु की मंगल कामना के लिए शिव चौक पर महा आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण

परम पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी महाण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के पाँच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर जीओ गीता युवा चेतना एवं जीओ गीता महिला मंडल,मुज़फ़्फ़रनगर के द्वारा शिव चौक पर महा आरती का आयोजन किया गया ।भगवान भोलेनाथ से महाराज जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना अर्चना की गई और सभी भक्तों को महाराज जी द्वारा बताए गए गीता जी के प्रेरणा सूत्र बताए गए और सभी को गीता जी से प्रेरित होकर आचरण करने का संदेश दिया गया । सभी भक्तजनों ने एक स्वर में “ गुरुवर का सपना साकार होगा ,गीता जी घर घर का श्रृंगार होगा “ का उद्घोष किया ।महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरण किया गया ।महा आरती में केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष  सुभाष चौहान जी,जीओ गीता युवा चेतना से कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा , कार्यक्रम सहसंयोजक विनय शर्मा ,संयोजक सुनील शर्मा ,सहसंयोजक दिवाकर सोलंकी ,सह संयोजक दिव्य प्रताप राणा जी,कोषाध्यक्ष अमित गर्ग जी, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा जी, निखिल चौधरी , पंकज वर्मा , सार्थक बालियान , शुभम वर्मा , मनोज गर्ग ,जीओ गीता महिला मंडल से संयोजिका कल्पना चौहान ,सह संयोजिका मुस्कान शर्मा ,कोषाध्यक्ष संगीता शर्मा ,कार्यक्रम सह संयोजिका दीपा गर्ग ,मीडिया प्रभारी उमा शर्मा ,कार्यक्रम संयोजिका रश्मि वत्स , आरती सिंधी , विभा शर्मा , अन्नू शर्मा , पूनम शर्मा , विभूती शर्मा , सुनीता गुप्ता , पूजा अग्रवाल , राखी अग्रवाल एवं अन्य भक्तजन सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल