मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर के द्वारा जिला मुजफ्फरनगर के अधिकारीयो की मीटिंग आहुत की गयी जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09 मई 2026 में अधिक से अधिक मामलो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया है, मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज दिनांक 23.04.2026 को डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर द्वारा जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में एक बैठक आहुत की गयी डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल. वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।
उक्त बैठक में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी मुज़फ्फरनगर। संयुक्त आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर विभाग, मुज़फ्फरनगर। जिला दिव्यांग अधिकारी, मुज़फ्फरनगर। व जिला मुजफ्फरनगर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







