Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीएमओ ने बघरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

सीएमओ ने बघरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महादेय डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें परिवार नियोजन कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में परिवार नियोजन के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं तथा योग्य दंपतियों को उपलब्ध सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी आशा एवं एएनएम गर्भवती महिलाओं को समय से स्वास्थ्य संस्थान पर प्रसव कराने के लिए प्रेरित करें एवं पूर्ण सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा भी उपस्थित रहीं।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में मरीजों को देखा तथा अनेक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल