मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


गुरुवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “Our Power, Our Planet” थीम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आई टी सी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से न्यू हॉरिजन स्कूल में “स्वच्छ सारथी क्लब” के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


जागरूकता एवं संदेश:
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ड्राइंग प्रतियोगिता एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पृथ्वी संरक्षण का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान CSFI योगेश कुमार, SFI पलक्षा मैनवाल, SBM बाबू रुचि शर्मा एवं आई टी सी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी न्यू हॉरिजन स्कूल से प्रिंसिपल श्रीमती मीनाक्षी मित्तल,छात्र छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






