Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सुजडू में विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

सुजडू में विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सुजडू में गुरुवार को एक विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली खालापार के सुजडू निवासी 21 वर्षीय निशा की शादी करीब डेढ साल पूर्व सुजडू के मोहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी शादाव के साथ हुई है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस दौरान निशा ने गृहक्लेश और मानसिक तनाव के चलते कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निशा की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उधर जानकारी मिलने पर सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा व एसएचओ खालापार इंस्पेक्टर महावीर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को शांत कराया। शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर महावीर चैहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल