Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शुकतीर्थ नगरी में गंगा घाट पर चला स्वच्छता पखवाडा

शुकतीर्थ नगरी में गंगा घाट पर चला स्वच्छता पखवाडा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

धार्मिक एवं पर्यटक नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट/तट पर “स्वच्छता पखवाड़ा -2026″ अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा -2026” अभियान
कार्यक्रम जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा  एवं मुख्य विकास अधिकारी  कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण  के निर्देशन में जिला गंगा समिति, मुज़फ्फरनगर द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर गंगा पार्क, शुकतीर्थ घाट पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रमदान किया गया।

इसके पश्चात पीपल के वृक्ष की छाँव में गंगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को कैप वितरित किए गए, ताकि वे इस अभियान का संदेश समाज में आगे पहुँचा सकें।

कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी  हर्ष कुमार ने नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी एवं सभी उपस्थितों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का समापन गंगा शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितों ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की प्रतिज्ञा की।

उक्त कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं  शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर श्रमदान किया गया ।
उक्त स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन अभिनव राज प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग / सदस्य सचिव जिला गंगा समिति के मार्गदर्शन में जिला परियोजना अधिकारी  हर्ष कुमार द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में समाजिक वानिकी प्रभाग के वन रक्षक  अमित कुमार,  नन्द किशोर ,  प्रियंका कुमारी, वन दरोगा  सिंपल कुमारी एवं गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह  का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल