Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर में 56 और चरथावल में 91 जोडों की धूमधाम से हुई शादी

शहर में 56 और चरथावल में 91 जोडों की धूमधाम से हुई शादी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्यमंत्री सामूहिम विवाह योजना के तहत नई मंडी के मधुर मिलन वेंकट हॉल में 56 जोडों की बडे धूमधाम के साथ शादी हुई है। कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने नव विवाहित जोडों का आशीर्वाद दिया है।

वहीं विकास खण्ड चरथावल में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  अनिल कुमार कार्यक्रम में पहुुंच कर 91 जोडो को शुंभकामनाए देते हुए आशीर्वाद दिया है। इस दौरान 61 हिन्दु जोडों की शादी और  30 मुस्लिम जोडों का निकाह हुआ है। अनिल कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज के हर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और खुशियों के साथ जोड़ने का सशक्त माध्यम है। नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है की प्रार्थना किया।समस्त वर वधू को अन्त में मिष्ठान देकर विदा किया गया।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर , जिला अध्यक्ष संजय राठी   मनोज कश्यप , ब्लॉक प्रमुख बकरा गौरव चौधरी,  जसवीर चेयरमैन ,  विपुल त्यागी  खंड विकास अधिकारी चरथावल प्रवीण कुमार, एडीओ व समस्त स्टाफ एवं सम्मानित प्रधानगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल