मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मंगलवार को पी. एम. पोषण (एमडीएम) योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय रसोईया पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डायट विश्व दीपक त्रिपाठी तथा राजेश श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथिगणों का स्वागत पुष्प बंच भेंट कर किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 10 विकास खंडों में से चयनित कुल 21 भोजन माताओं के द्वारा अपनी-अपनी पाक-कला का भव्य प्रदर्शन किया गया। रसोइयों/भोजन माताओं के द्वारा स्वयं विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए तथा अपनी पाक- कला का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों गुंजन राघव, प्रवक्ता, जीजीआईसी भैंसी (खतौली) एवं प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित सभी भोजन माताओं द्वारा तैयार किए गए भोजन/व्यंजनों का परीक्षण देखकर/चखकर किया गया तथा बेहतर गुणवत्ता/पौष्टिकता के लिए उन्हें अंक भी प्रदान किए गए तथा उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।


निर्णायक समिति द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, बुढ़ाना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुढाना की आरती, पुरकाजी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छपार की संजो एवं खतौली विकास क्षेत्र के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर की सत्यवती द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। प्रथम विजेता को रू0 3500/- द्वितीय को रू0 2500/- और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रसोइया को रू0 1500/- की पुरस्कार राशि जल्द ही उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी रसोइयों को भी प्रोत्साहन स्वरूप 300-350/- रुपए की धनराशि उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन अनूप बंसल सहायक लेखाकार एवं अक्षय शर्मा टंकण/लिपिक एवं रामपाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी (पी.एम. पोषण) मुजफ्फरनगर राकेश गौड द्वारा किया गया एवं राजीव कुमार प्रवक्ता डायट, सुशील कुमार, अंकुर कुमार जिला समन्वयक, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप महें वरिष्ठ लिपिक, शैली एवं कु0 ऐश्वर्या शर्मा वरिष्ठ लिपिक मौजूद रहे।






