मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी के ग्राम बरला स्थित हैरीटेज बैकट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार ने सम्मिलित होकर 95 नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, यह योजना गरीब परिवार के नव दंपतियों के सामूहिक विवाह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और संस्कारों की सुंदर मिसाल है। प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उनके जीवन में नई खुशियां और आत्मसम्मान का संचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और खुशियों के साथ जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने
नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है की प्रार्थना कि। समस्त वर वधू को अन्त में मिष्ठान देकर विदा किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय राठी , ब्लॉक प्रमुख मालती रानी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला देवी , मंडल अध्यक्ष अजय पवार, विशांक त्यागी , धीर सिंह प्रधान , मनोज चौहान, अमित गोयल , निशु चौधरी , गौरव कुमार , जॉनी आर्य , गौरव कुमार , मास्टर संजीव लांबा , वीरेंद्र तेजयान , वीर सिंह सभासद , विपुल त्यागी , बलराम सहित सभी सम्मानित साथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।






