मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड जानसठ में एक भव्य संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र सिंह द्वारा की गई एवं गरिमामयी उपस्थिति खंड विकास अधिकारी सुश्री विशाखा सिंह की रही।


प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण
के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिन्होंने स्वरोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है।
ब्लॉक प्रमुख द्वारा
समारोह को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन वर्षों में सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति प्रदान की है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज ग्रामीण स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं विकास की यह निरंतरता सराहनीय है।”
खंड विकास अधिकारी विशाखा सिंह ने ब्लॉक स्तर पर संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति साझा की और उपस्थित जनसमुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथि गणों द्वारा अनेक विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।






