Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार के आदेश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार के आदेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह मार्च-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके सुधारीकरण का कार्य कराये जाने हेतु एन०एच०ए०आई० एवं लो०नि०वि० केअधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा वर्ष 2025 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को शहर के अन्दर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सहयोग से हटाने के निर्देश दिये गये। जिला गन्ना अधिकारी को आगामी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु गन्ना की ढुलाई करने वाले सभी वाहनों की फिटनेस एवं वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 01 अप्रेल 2026 से 15 अप्रेल 2026 तक जनपद के अन्तर्गत सभी स्कूलों में प्रयुक्त हो रहे वाहनों की संघन जांच का अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जायेगा, जिसके क्रम में शिक्षण संस्थानों से जुड़े सभी विभागों को स्कूलों में प्रयुक्त वाहनों की फिटनेस वैध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल